नगरी। 27फरवरी को प्लस पोलियो अभियान प्रस्तावित है l जिसमे 0 से लेकर 05 साल तक के सभी बच्चो को सभी पोलियो बूथ में पोलियो की खुराक पिलाई जायगी l इसी पर विकासखण्ड के समस्त सेक्टर प्रभारी , सुपरवाइजर , मितानिन कार्यक्रम के खंड समन्वयक का प्रशिक्षिन रखा गया था l विकासखण्ड में प्लस पोलियो अभियान के दरम्यान 24520 बच्चो को पोलियो की खुराक दी जाएगी l
इसी प्रकार पोषण अनुपूरक कार्यक्रम के तहत बच्चो में एनीमिया और अंधत्व से बचाने हेतु दिनाक 04 मार्च से लेकर 08 अप्रेल 2022 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सभी चिन्हांकित सत्र स्थल स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों में 09 माह से 05 वर्ष के 17519 लक्षित बच्चों को विटामिन ए और 06 माह से 05 वर्ष के 18239 लक्षित बच्चो को आयरन फोलिक एसिड की सिरप पिलाई जाएगी l इस दरम्यान बी एमओ नगरी डॉ डी आर ठाकुर और डॉ ऐ के नेताम महिला प्रसूतिरोग विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा मातृ मृत्यु की समीक्षा भी गयी l कार्यक्रम में हितेंद्र कुमार साहू बी पी एम नगरी और ऐल आर नागेश बीईटीओ के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया l