Print this page

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुघासीदास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

  • doing of business

रायपुर /शौर्यपथ/

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में गुरुघासीदास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने मीना शास्त्री को प्रदेश की अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त होने पर बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गुरुघासीदास साहित्य एवँ संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष  के. पी. खाण्डे, महासचिव डॉ. जे. आर. सोनी, जे. के. शास्त्री, पार्षद सुन्दरलाल जोगी एवँ सदस्यगण उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR