Print this page

मुख्यमंत्री ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नागरिकों को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है। श्री बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के गौरव की कहानियां और संस्मरण बताएं और हिन्दी के प्रति रूचि विकसित करें। हिन्दी को राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करें, जिससे हिन्दी की अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पहचान बन सके।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ