Print this page

रास्ता रोककर युवती से छेड़खानी करने वाले युवको को किया गिरफ्तार

  • doing of business

धमतरी ब्यूरो /शौर्य पथ

थाना सिहावा अंतर्गत एक युवती छेड़खानी की शिकार हो गई थी।जिसके रिपोर्ट पर सिहावा थाना ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी सिहावा संतोष मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 5 जून को सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने एवं धमकी दो युवकों ने दी थी।इस मामले की रिपोर्ट पर थाना सिहावा में 18 जून को धारा 341 ,376( घ) 506 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक बीपी राज भानु के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में सिहावा पुलिस द्वारा आरोपी खेमलाल साहू उर्फ मोनू साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र 23 वर्ष व सहयोगी सूरज ध्रुव पिता लल्लूराम ध्रुव उम्र 24 वर्ष निवासी सेमरा को 19 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर