Print this page

भिलाई के नागरिक अपना सुझाव एवं शिकायत निगम में रखे पेटी में डाल सकते है-रोज खोला जाएगा।

  • doing of business

  भिलाईनगर/शौर्यपथ /नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में सुझाव एवं शिकायत पेटी रखी गई है। भिलाई शहर के नागरिक निगम एवं जनता के हित में कोई सुझाव देना चाहते है तो वह डाल सकते है। इसके साथ ही यदि उनकी कोई शिकायत है, तो उसको भी डाल सकते है। महापौर नीरज पाल ने बताया कि बहुत सारे नागरिक निगम को जानकारी देना चाहते है, यह भी सोचते है कि उनका नाम गोपनीय रखा जाये। जिससे संबंधित से किसी प्रकार का विवाद न हो और काम भी हो जाए।  नागरिको के पास ऐसे विचार होते है, जिससे शहर के विकास में अच्छा प्रयास किया जा सकता है। वह भी इस पेटी में अपना सुझाव डाल सकते है। बस यह ध्यान देना होगा जिस स्थल के बारे में जानकारी देना चाहते है। उसका स्पष्ट उल्लेख हो मोबाईल नम्बर डाल देने से और जानकारी मिल जायेगी। जिससे निगम का अधिकारी मौके पर जाकर उचित निदान करवा सके।
         नगर निगम भिलाई में रखे सुझाव एवं शिकायत पेटी रोज साम को 5 बजे खोला जायेगा। सुझाव एवं शिकायत जिस विभाग से संबंधित होगा, आयुक्त उसे स्वयं मार्क करेगे और उसके प्रोग्रेस की जानकारी भी ली जायेगी। यह कदम नगर निगम भिलाई में पहली बार पहल की जा रही है। यदि लोगो से अच्छा सुझाव आया या शिकायत आता है, तो यह पेटी पांचो जोन कार्यालयों में भी रखी जायेगी। आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं जाकर अपने सामने पेटी को खुलवाये। उसमें निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण से संबंधित शिकायत था, जिसे संबंधित जोन कार्यायल में भेजा गया और उसका शीध्र निराकरण करवाया गया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ