Print this page

मड़ई मेले में विवाद का बदला लेने 6 युवकों ने कर दी नाबालिक की हत्या

  • doing of business

पुलिस ने किया दस दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा, दो नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार 

      दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व हुए हत्या के मामला का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या करने वाले दो नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार की है। पुलिसिया पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि मड़ई मेला में हुए विवाद का बदला लेने के लिए इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। ये सभी अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में मडई मेला देखने पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्याकांड में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर लिया है। एन्टी काईम एण्ड सायबर युनिट दुर्ग व थाना अमलेश्वर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
    ज्ञातव्य हो कि 24 दिसंबर को ग्राम पांहदा थाना अमलेश्वर क्षेत्रांतर्गत सोसायटी के सामने मेन रोड के किनारे लहु सुहान अवस्था में युवक का शव मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उमेश यदु पिता पवन कुमार यदु 16 निवासी ग्राम पांहदा के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में पुलिस ने धारा 103 1 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एसीसीयू व थाना अमलेश्वर से संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों की पता तलाश में लगाया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया गया। आसपास के सीसी टीवी फुटेज लेने के बाद त्रिनयन एप के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इस बीच 24 दिसंबर की रात करीबन 12:15 बजे एक मोटर सायकल पर चार संदेही सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिये। इसके बाद टीम ने साइबर प्रहरी ग्रुप में संदेहीयो का फोटो वायरल कर पतासाजी शुरू की गई।
    इस बीच सयंदेहियों के फुटेज को ग्राम झीट में पहचान कराया गया। ग्रामीण फुटेज में लाल रंग का जैकेट पहने एवं नीला जींस पहने व्यक्ति को देखकर नवीन सिंघोरे निवासी झीट का होना बताया। इसके बाद टीम ने नवीन सिंगोरे को हिरासत में लिया। नवीन सिंगोरे से पूछताछ करने पर लोचन सिंधोरे उर्फ बंटी एंव दो नाबालिगों के साथ उक्त घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

मडई मेले में हुआ था विवाद
   आरोपी नवीन कुमार सिंघोरे ने बताया कि 24 दिसंबर 24 को वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीई 2473 सीडी डिलक्स में अपने तीन अन्य साथियों के साथ मेला घुमने ग्राम पांहदा गया था। घूमते समय रात करीबन 9:30 बजे ग्राम पंचायत पांहदा के पास गांव के कुछ लोगों के साथ शराब के नशे में वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद सभी वापस गांव लौट गए। गांव में शराब पीने के बाद नवीन सिंधोरे अपने घर से धार दार चाकू लेकर आया और चारों फिर से पाहंदा पहुंचे। रात करीब 12:15 बजे सोसायटी के सामने दो अपचारी बालक पानी पीने के लिए बोरिंग के पास रुके। इस दौरान नवीन तथा उसका साथी लोचन उर्फ बंटी सोसायटी की सीडी पर बैठे उमेश यदु से उलझ गए। इनके बीच फी-फायर गेम खेलने को लेकर आपसी गाली-गलौज हुई। इतने में नवीन ने धारदार चाकू से उमेश के सीने पर मार दिया। इसके बाद लोचन उर्फ बंटी लात मारकर मृतक उमेश यदु को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उमेश को वहीं तड़पता छोड़कर सभी भाग गए। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 सीई 2473 सीडी डिलक्स को बरामद किया गया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ