Print this page

चार साहिबज़ादे और माता गुजरी जी की शहादत की याद में फिल्म का चित्रण भिलाई के गुरूद्वारे में ..

चार साहिबज़ादे और माता गुजरी जी की शहादत की याद में फिल्म का चित्रण भिलाई के गुरूद्वारे में .. चार साहिबज़ादे और माता गुजरी जी की शहादत की याद में फिल्म का चित्रण भिलाई के गुरूद्वारे में ..
  • doing of business

   दुर्ग / शौर्यपथ / चार साहिबज़ादे और माता गुजरी जी की शहादत को नमन करते हुए यूथ सिख सेवा समिति भिलाई और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा दिनांक 21 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक भिलाई के सभी गुरुद्वारों मे “ चार साहिबज़ादे - 2 “फ़िल्म दिखाई जानी है । अतः आप समूह साध संगत से अनुरोध है इस  ऐतिहासिक फ़िल्म को अपने पूरे परिवार के साथ देखें और अपने बच्चों को भी सिखी इतिहास और साहिबज़ादों के क़ुर्बानी को बताएं।
चार साहिबज़ादे
  चार साहिबज़ादे शब्द का प्रयोग सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के चार सुपुत्रों - साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, व फतेह सिंह को सामूहिक रूप से संबोधित करने हेतु किया जाता है।
  गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत को जब भी याद किया जाता है तो सिख संगत के मुख से यह लफ्ज़ ही बयां होते हैं। सरसा नदी पर जब गुरु गोबिंद सिंह जी परिवार जुदा हो रहे थे, तो एक ओर जहां बड़े साहिबजादे गुरु जी के साथ चले गए, वहीं दूसरी ओर छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह, माता गुजरी जी के साथ रह गए थे।
9 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर घोषणा की थी कि वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की याद में पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा.
( फिल्म के बाद गरुद्वारा कमेटी द्वारा लंगर की सेवा की जाएगी और गुरु का लंगर अटूट बरतेगा )

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ