Print this page

पत्थर खदान में मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट निशान,हत्या की आशंका

पत्थर खदान में मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट निशान,हत्या की आशंका पत्थर खदान में मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट निशान,हत्या की आशंका SHOURYAPATH NEWS
  • doing of business

     दुर्ग / शौर्यपथ / शनिवार को उतई थाना क्षेत्र के छाटा गांव स्थित पत्थर खदान में महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। महिला की उम्र 50 वर्ष के करीब बताई जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोंड पेंडरी और छाटा के मध्य एक पत्थर खादान में एक महिला का शव पाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया और पीएम के लिए रवाना किया। आसपास पूछताछ के बाद मृतक महिला की शिनाख्त उर्मिला हिरवानी के रूप में हुई है। महिला ग्राम अचानकपुर निवासी बताई जा रही है। शुरुआती जांच पड़ताल में मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या का शव को यहां ठिकाने लगाया गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि महिला संभवत: हादसे का शिकार हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी। उतई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ