Print this page

नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से विकास के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने मांगी राशि:

  • doing of business

  दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से मुलाकात की और उन्हें वर्ष 2024-25 के लिए महापौर व पार्षद निधि की राशि जारी करने का आग्रह किया।श्री बाकलीवाल ने नगरीय निकाय मंत्री श्री साव से अधोसंरचना मद की राशि भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है।
   महापौर ने कहा कि अधोसंरचना मद की राशि से शहर के सभी वार्डों में विकास का कार्य कराया जाना है।इसलिए इसे प्राथमिकता से जारी करने का कष्ट करें। महापौर श्री बाकलीवाल ने बताया कि नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने उनकी मांगों को सहजता और सहृदयता के साथ सुना और विचार करते हुए शीघ्र राशि जारी करने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ एमआईसी प्रभारी संजय कोहले व भोला महोबिया भी मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ