दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता रहे स्व. हेमचंद यादव जी कि माता का निधन हो गया . बता दे कि बैगापारा निवासी श्रीमती राजीम देवी यादव का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरनाबांधा मुक्तिधाम में किया गया। वे पूर्व केबिनेट मंत्री स्व.हेमचंद यादव, ऋषि यादव, स्व. पुरुषोत्तम यादव,कृष्णा यादव की माताजी और राजदीप, सत्यवीर, जीत, उपदेश यादव की दादी थी। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर स्व. राजीम देवी यादव को श्रद्धांजलि दी।