दुर्ग / शौर्यपथ / कोलकाता के मेडिकल काॅलेज में पी.जी. कर रही महिला चिकित्सकों से हैवानियत की हद पार कर देने वाले दरिदों को तुरन्त पकड़ कड़ी से कड़ी सजा देेने की आई.एम.ए. दुर्ग भिलाई एवं जिले से अन्य चिकित्सकों ने मांग की है दुर्ग आई.एम.ए.भवन में हुयी पदाधिकारियों की आपात कालीन बैठक से इस घृणित घटना का भरपूर विरोध किया एवं भविश्य में इस तरह की घटना न होने हेतु कड़े कानून की मांग की गई।
आई.एम.ए. दुर्ग के अध्यक्ष डाॅ राजू भैसारे के कहा कि चिकित्सा समुदाय में इस घटना पर बहुत आक्रोष एवं तनाव है। हम छत्तीसगढ़ एवं नेषनल आई.एम.ए के अध्यक्ष एवं सचिव से निरन्तर संपर्क में है उनकी एडववाइजरी का पालन करते हुए प्रदर्षन कर प्रषासन एवं जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौपने जिले के सारे चिकित्सक दिनंाक 16 अगस्त को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
आई.एम.ए के चिकित्सकगण डाॅ अजय गोवर्धन, डाॅ,सतोश नषीने, डाॅ डाॅ षरद पाटणकर , डाॅ प्रभात पाण्डे, राजीव पाल, डाॅ अजय गुप्ता,डाॅ कौषलेन्द्र ठाकुर डाॅ डी.जे.पी. मेश्राम, डाॅ नेमी चोपड़ा,डाॅ अनिल अग्रवाल,डाॅ रवि षुक्ला, डाॅ ताबीष अख्तर, डाॅ मीना जैन, डाॅ लता देवांगन एवं अन्य चिकित्सकों ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए आगे दिन होने वाले चिकित्सकों पर हमले और ईसानियत को षर्मषार करने वाली इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं इसे रोकने हेतु कड़े कानून बनाने की मांग की । ताकि साई चिकित्सक अच्छे वातावरण में निर्भय होकर अपना स्वाभाविक कार्यकर मरीजों की सेवा कर सकें।