14 जुलाई को नवकार भवन चातुर्मास हेतु प्रवेश करेंगी
दुर्ग / शौर्यपथ / श्री आदिनाथ श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं श्री रतनात्रयी वर्षावास समिति दुर्ग के बैनर तले नवकार भवन ऋषभ नगर दुर्ग में मूर्ति पूजक संघ का चातुर्मास होने जा रहा है। इसी परिपेक्ष में 14 जुलाई को प्रात: 8 बजे आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर गांधी चौक दुर्ग से प्रवेश यात्रा प्रारंभ होगी। मनोहर श्री जी के दिव्य आशीर्वाद तथा सुभद्रा श्री जी एवं कीर्ति प्रभात श्री जी के आशीर्वाद से दुर्ग नगर की बेटी श्री दर्शन प्रभा जी का अपने साध्वी समुदाय ज्ञान प्रभा श्रीजी चरित्र प्रभा श्री जी के साथ
दीक्षा के पश्चात प्रथम बार यह चातुर्मास होने जा रहा है। प्रवेश के पश्चात दैनिक कार्यक्रमों में स्वाध्याय प्रवचन एवं प्रतिक्रमण की साधना प्रतिदिन गतिमान रहेगी रत्नत्रयी वर्षावास समिति के संयोजक अमित लोढ़ा एवं महामंत्री कांतिलाल बोथरा ने जैन समाज के सभी वर्ग के लोगों से उपस्थिति का आग्रह करते हुए प्रवेश यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है। रत्नत्रयी वर्षावास समिति के संदीप निमानी महावीर कोठारी महावीर लोढ़ा संजय लोढ़ा सहित आदिनाथ मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्य इस चातुर्मास को भव्य बनाने में लगे हुए हैं।