Print this page

छग वाणिज्य एंव विज्ञान महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 13 मार्च से

  • doing of business

भिलाई / शौर्यपथ / विकसित भारत एटदरेट 2047 पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय छ.ग. वितरागा रिसर्च फाऊंडेशन रायपुर छ.ग. तथा हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी, दुर्ग, छ.ग के संयुक्त तत्वाधान में 13 मार्च व 14 मार्च को प्रात: कालीन 10 बजे से 5 बजे तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय बौद्धिक संपदा का अधिकार (शैक्षिक पारिस्थितिक परिणाम के प्रारूप के संदर्भ में) है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप,अध्यक्षता डॉक्टर प्रशांत श्रीवास्तव छात्र कल्याण प्रकोष्ठ हेमचंद विश्वविद्यालय करेंगे। इस दौरान विषेष अतिथि के रूप में  डॉ प्रीता लाल संचालक डीसी हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग तथा महाविद्यालय के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर खान है। प्रमुख प्रवक्ता के रूप में डॉ. अंजली औदिया विभागाध्यक्ष भौतिक शासकीय नागार्जुन पीजी कॉलेज ऑफ़ साइंस रायपुर,हिमांशु चंद्राकर ए जी एन आई आई एम नागपुर, डॉ अमित दुबे छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं संजयन  टी एस गोवा के रूप में विषय संबंधी जानकारी साझा करेंगे। रजिस्ट्रेशन हेतु 7389618904,9993784300,9179408035 पर संपर्क करें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ