Print this page

पुलिस महानिरीक्षक बी. एन. मीणा व्दारा जिला दुर्ग के राजपत्रित, थाना / चौकी प्रभारियों की ली गयी बैठक

पुलिस महानिरीक्षक बी. एन. मीणा व्दारा जिला दुर्ग के राजपत्रित, थाना / चौकी प्रभारियों की ली गयी बैठक पुलिस महानिरीक्षक बी. एन. मीणा व्दारा जिला दुर्ग के राजपत्रित, थाना / चौकी प्रभारियों की ली गयी बैठक
  • doing of business

समाचार सार ...
 लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किये जाने, सम्पत्ति संबंधी अपराधों के घटना स्थल का निरीक्षण करने, अवैध कार्यों में अंकुश लगाने, रात्रि गश्त, यातायात को दुरूस्त करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करने दिये गये निर्देश । बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। 

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्री बी. एन. मीणा, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज व्दारा दिनांक 26.12.2023 को दोपहर 12.00 बजे पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में बैठक ली गयी । बैठक में रामगोपाल गर्ग, भापुसे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे । श्री बी. एन. मीणा व्दारा जिले में बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया, जनता से सद्व्यवहार करने, आम जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार निराकरण करने, साईबर क्राईम के प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण करने, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं में अधिक से अधिक कार्यवाही करने, वाहन दुर्घटना के स्थल चिन्हित कर निराकरण करने, रात्रि गश्त एवं यातायात को दुरूस्त किये जाने, 112 के कार्यों की समीक्षा करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, सम्पत्ति संबंधी अपराधों में थाना / चौकी प्रभारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
   थानों में संसाधनों की पहचान एवं आवश्यकता के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षकों / पुलिस अनुविभागीय अधिकारी को मानीटरिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जिले में अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने, बदमाशों पर पूर्ण रूप से नियंत्रण रखने, इनकी गतिविधियों की जांच करने, वारण्टों की अधिक से अधिक तामीली साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये दुर्ग पुलिस की प्रशंसा की गयी । मीटिंग में भापुसे, अभिषेक झा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना / चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ