Print this page

विकसित भारत संकल्प यात्रा, लाभार्थियों को सशक्त बनाने की एक राष्ट्रव्यापी पहल-सरोज पांडेय

  • doing of business

दुर्ग/ शौर्यपथ/ राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने प्रधानमंत्री जी की विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुभारंभ करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है ।  इस मौके पर उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा नागरिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी देने और उन्हें सार्वजनिक जीवन में सशक्त बनाने की एक राष्ट्रव्यापी पहल है। सरकार देश की महिलाओं के साथ भी खड़ी है। पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाई गई है । माननीय  प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत की थी। यह देश भर में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके । लंबे समय तक जो भी विकास हुआ, उसका दायरा देश के कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा, लेकिन इह योजना से देश के सैंकड़ों छोटे शहर, विकसित भारत की भव्य इमारत को सशक्त करने वाले हैं ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ