दुर्ग / शौर्यपथ / लायंस क्लब भिलाई पिनाकल द्वारा शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज में वृक्षारोपण किया गया। इसमें कॉलेज़ के विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाये गए। प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगवाया गया। उक्त कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन रश्मि लाखोटिया, चार्टर प्रेसीडेंट विभा भुटानी, प्रेसिडेंट अंजू अग्रवाल,सचिव शालिनी सोनी कोषाध्यक्ष रश्मि गेडाम एवं पास्ट प्रेसीडेंट मीना सिंग ,डॉ अर्चना झा भी उपस्थित थी ।