Print this page

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का विवेकानंद भवन सभागार में किया जाएगा लाइव प्रसारण:

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ /  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 से विजयी राजनीतिक दल ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए वर्तमान विधायक और पूर्व सांसद व केन्द्रीय इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय का चयन किया है। जिनका मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अपराह्न 3 बजे निर्धारित किया गया है। लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पलों को आम नागरिकों,मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा
विवेकानंद सभागर में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्था किया गया है।आम नागरिको से अनुरोध है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण विवेकानंद सभागार में
अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ