Print this page

दुर्ग विधानसभा : दुर्ग में छा सकता है छत्तीसगढिय़ा गैर छत्तीसगढिय़ा का मुद्दा

दुर्ग विधानसभा : दुर्ग में छा सकता है छत्तीसगढिय़ा गैर छत्तीसगढिय़ा का मुद्दा दुर्ग विधानसभा : दुर्ग में छा सकता है छत्तीसगढिय़ा गैर छत्तीसगढिय़ा का मुद्दा
  • doing of business

दुर्ग जिले में भाजपा के सभी प्रत्याशी घोषित कहीं कडा मुकाबला तो कहीं एक तरफा

  दुर्ग / शौर्यपथ /
    भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं दुर्ग जिले के 06 विधानसभा सीटों में पाटन विधानसभा सीट से लोकसभा सांसद विजय बघेल चुनावी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने होंगे ऐसा माना जा रहा है कि पाटन विधानसभा कामुकबला एकतरफा रहेगा .वही दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के सामने होने की प्रबल संभावनाएं हैं यहाँ जातिगत समीकरण बहुत मायने रखते है दुर्ग ग्रामीण में मुकाबला रोचक होने के आसार है ।
   भिलाई नगर से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे को चुनावी मैदान में उतारा है भिलाई नगर से कांग्रेस के प्रबल दावेदार विधायक देवेंद्र यादव होंगे किंतु ईडी  मामलों की वजह से क्षेत्र की जनता में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कहीं भिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में किसी और का नाम सामने आने की संभावनाओं से भी इनका नहीं किया जा रहा है .
  वही वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने रिकेश सेन को चुनावी मैदान में उतारा है वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की तरफ से इंद्रजीत सिंह एवं मुकेश चंद्राकर प्रबल दावेदार माने जाट रहे हैं इनमें से किसी एक को टिकट मिलने की संभावनाएं दिख रही है हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी ने किसी भी प्रत्याशी की अधिकृत सूची जारी नहीं की है . वही अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से कोर्सेवाडा को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर चुने मैदान में उतारा है कोर्सेवाडा छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं भारतीय जनता पार्टी ने एक बार उन पर फिर भरोसा जताया है .वही दुर्ग शहर की बात करें तो दुर्ग शहर से भी कांग्रेस के प्रबल दावेदार के रूप में विधायक अरुण वोरा के नाम की चर्चा है विधायक के सामने भारतीय जनता पार्टी ने गजेंद्र यादव को मैदान में उतारा है . गजेन्द्र यादव के नाम पर मुहर लगने के बाद स्थानीय और बाहरी का मुद्दा गर्म होने के आसार नजर आ रहे है . बता दे कि दुर्ग विधान सभा क्षेत्र में इस बार कई कांग्रेसियों में विधायक वोरा को लेकर काफी असंतोष है . 20-से 21 दावेदारों ने पार्टी में नामांकन भरने से लेकर पेनल में नाम जाने तक प्रदेश संगठन से अध्यक्ष गया पटेल की शिकायत की है .
 अब देखना यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सूची के जारी होने के बाद कांग्रेस संगठन कब अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करती है बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने वाले हैं 7 नवंबर को बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के विधानसभा सीटों में मतदान होगा वहीं से सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गए हैं और अब मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ