Print this page

सांसद विजय बघेल के खिलाफ अनगर्ल टिपण्णी करने वाले तथाकथित भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग...

  • doing of business

 दुर्ग / शौर्यपथ /

दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र प्रेषित कर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के खिलाफ पार्टी संगठन के विपरीत जाकर झूठी एवं अनर्गल बयानबाजी कर दुर्ग लोकसभा की जनमत एवं विश्वास का अपमान करने वाले बिना जनाधार के तथाकथित भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।पूर्व एल्डरमैन ने उन्हें बताया कि सांसद विजय बघेल छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव रह चुके है तथा शासन प्रशासन के मामलों में अनुभवी है,दुर्ग लोकसभा के हर एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के मन मे उनके लिये बहुत सम्मान है,मोदी लहर में भी हारे हुए जनाधार शून्य नेताओं के परिजन एवं उनके चरणवंदक दुर्ग लोकसभा की आम जनता के जनमत का अपमान करने में लगे है जिससे भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है एवं कार्यकर्ताओ का मनोबल टूट रहा है।सांसद विजय बघेल ने भारतीय जनता पार्टी एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया,जो कि दुर्ग की आम जनता का उनके ऊपर विश्वास का प्रतिफल है,तथा यह दुर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे प्रदेश भाजपा के लिए गौरव का विषय है क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह क्षेत्र होने के बावजूद सांसद विजय बघेल ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है,तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी बहुल्य क्षेत्रो में गिना जाता है और विजय बघेल खुद लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कुर्मी समाज के अध्यक्ष के नाते सर्व समाज का नेतृत्व करते है जिससे उनके खिलाफ अनर्गल बातें करना सर्व समाज एवं छत्तीसगढ़ के हर एक भाजपा कार्यकर्ता को अपमानित करने के बराबर है।इसलिए पूर्व एल्डरमैन ने इस विषय पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए तत्काल उन सभी चरणवंदक लोगों पर कार्यवाही की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पी नड्डा से किया है जो कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान के खिलाफ जाकर दुर्ग की जनमत का अपमान कर रहे हैं।

*इसके पूर्व भी एल्डरमैन की शिकायत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए सरोज पांडेय को महासचिव पद से हटाया था*

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR