Print this page

गृहमंत्री के प्रयास से डूबान से मिलेगी मुक्ति ,95 लाख से शक्ति विहार में बनेगा पानी निकासी का संसाधन

  • doing of business

रिसाली / शौर्यपथ /

रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में शामिल शक्ति विहार के नागरिकों को अब डूबान का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से जल भराव की स्थिति से निपटने 95 लाख खर्च किया जाएगा। इस राशि से बारिश का पानी निकासी करने नाली निर्माण किया जाएगा।
नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीकृत ले आउट का अध्ययन कर आवश्यक निर्देश दिए। उपअभियंता नितिश अमन साहू को कहा कि वे बारिश के पहले नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराए। ताकि आने वाले बारिश में नागरिकों दिक्कतों का सामना न करना पड़े। स्थल निरीक्ष्ण के समय सहायक अभियंता राजकुमार जैन भी उपस्थित थे। खास बात यह है कि निगम ने हाल ही में कार्य पूर्ण करने वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है।
मंत्री का प्रयास हुआ सार्थक
शक्ति विहार वार्ड 28 का हिस्सा है। यहां बारिश के समय पानी निकासी का साधन नहीं होने की वजह से क्षेत्र टापू बन जाता था। वार्ड के नागरिक लंबे समय से समस्या जूझ रहे थे। क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू इस समस्या का निदान शीघ्र करने आश्वासन दिया था।
350 मीटर लंबी नाली का होगा निर्माण
कृष्णा टॉकिज रोड स्थित राजा स्टील के निकट शक्ति विहार मार्ग में सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण किया जाएगा। बारिश का पानी नाली से होते हुए कृष्णा टॉकिज रोड स्थित बड़े नाली में समाहित होगा।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR