Print this page

टेनिस कोर्ट में सर्विस शॉट मुख्यमंत्री का, महापौर ने किया सामना

  • doing of business

दुर्ग / शौर्यपथ / स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टेनिस का रैकेट थामा। उन्होंने टेनिस के कुशल खिलाड़ी की तरह सर्विस शाट लगाया। उनके सामने महापौर नीरज पाल थे। इस मौके पर चर्चा में उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि दुर्ग-भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है। हमने खेल अधोसंरचना को प्राथमिकता में रखा है। दुर्ग-भिलाई से ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने देश भर में अपना नाम कमाया है। अब उसी के मुताबिक खेल अधोसंरचना का विकास होने से यहां खेल सुविधा एक नये स्तर पर पहुंचेगी। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह बहुत गहरी खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री लगातार खेल सुविधाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करते हैं और उन्होंने दुर्ग-भिलाई में खेल अधोसंरचना का इतना सुंदर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि 51 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट के साथ ही दो कोर्ट रूम भी तैयार किये गये है। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव, मुकेश चंद्राकर के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। साथ ही कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी बद्रीनारायण मीणा, आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ