Print this page

सालो बाद हो रहे युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष चुनाव में क्या वोरा गुट बंट जाएगा कई गुटों में या हो जायेंगे सब एक ...

  • doing of business

 दुर्ग / शौर्यपथ /

प्रदेश कांग्रेस संगठन ने इस बार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को बड़े स्तर पर सक्रिय करने के लिए संगठन में चुनाव का एलान कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया 16 तारीख से 19 तारीख तक जारी रहेगी सालों बाद हो रहे युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में मनोनीत अध्यक्ष एवं अन्य पदों के लिए अब कोई स्थान नहीं रहेगा जिसकी ज्यादा लोकप्रियता होगी वही अध्यक्ष का पद संभालेगा ।

दुर्ग शहर में वर्तमान में कांग्रेस संगठन में चाहे वह महिला कांग्रेस हो ,युवा कांग्रेस को या कांग्रेस संगठन हो सभी महत्वपूर्ण पदों में वोरा गुटके समर्थकों का वर्चस्व है किंतु संगठन में वर्चस्व जमीनी स्तर पर नदारद ही नजर आता है दुर्ग के राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय है कि दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष की निष्क्रियता के कारण संगठन कमजोर पड़ रहा है . कई बार प्रदेश संगठन भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चूका है . ऐसे में युवा कांग्रेस के चुनाव की बात सुनते ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता अब नए जोश के साथ मैदान में उतर आए हैं ।
दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक प्रक्रिया जारी रहेगी ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय है कि दुर्ग शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए कई युवा कांग्रेसी अपना भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं . वही बड़ी बात यह है कि इन सभी की तैयारी आंतरिक रूप से जारी है सामने से आकर तो कोई भी अपनी दावेदारी नहीं पेश कर रहा है किंतु शहर में चर्चा का विषय है कि वर्तमान युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मनीष सोनवानी ,गौरव उमरे ,मोहित वाल्दे अभय दुबे ,प्रकाश भारद्वाज , सहित सहित ऐसे कई नाम है जो युवा कांग्रेस के चुनाव में उतर सकते हैं इनमें से अधिकतर युवा कांग्रेसी वोरा बंगले के करीबी हैं .

किंतु सभी की महत्वकांक्षए युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने की है क्योंकि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में संगठन सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का मौका दे रहा है मनोनीत अध्यक्ष के बजाय इस बार कांग्रेस संगठन ने युवा कांग्रेस के चुनाव करवाने का निश्चय किया है ऐसे में सभी दावेदार अपनी अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और अपने राजनीतिक आकाओं को साधने की भी कोशिश लगातार जारी है किसी भी संगठन में युवा शक्ति का अपना अलग ही महत्व होता है अगर संगठन में युवा शक्ति सक्रिय रहे तो कोई भी चुनाव हो उसमें जीत निश्चित मानी जाती है सक्रीय युवाओं के दम पर ही संगठन मजबूत होता है कांग्रेस संगठन ने भी शायद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सक्रीय युवाओं को मौका देकर आगे बढ़ाने का यह रास्ता अख्तियार किया हुआ है और राजनीति में युवाओं की सक्रियता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है ।

वर्तमान में दुर्ग में शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आयुष शर्मा का कार्यकाल रहा है जिनके कार्यकाल में संगठन में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करने में साल भर लग गए कुछ महीने पहले ही पदाधिकारियों की घोषणा हुई साल भर के अंतराल में अपनी टीम भी नहीं बना सकने के कारण तात्कालिक शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा की निष्क्रियता की चर्चा युवा कांग्रेस में आम रही है ऐसे में कई युवा कांग्रेसी युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष के लिए ताल ठोकने के लिए तैयार बैठे हैं किंतु अधिकतर युवा कांग्रेसी वोरा गुट से ही नजर आ रहे हैं ऐसे में कांग्रेसियों में आपस में यह भी चर्चा है कि अगर वोरा गुट से ही दावेदारों का की फौज मैदान में उतर आती है तो परिणाम चाहे जो भी हो युवा कांग्रेसियों में आपस में गुटबाजी आरंभ हो जाएगी जो कि आने वाले चुनाव के समय कांग्रेस के विधानसभा के प्रत्याशी के लिए ही परेशानियों का सबब बनेगी।

अब देखना यह है कि 16 से 19 तारीख तक होने वाले युवा कांग्रेस के चुनाव में कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में उतरता है और किसकी जीत होती है वही वोरा गुट कैसे अपने साथियों को बांधकर सर्वसम्मति से एक उम्मीदवार ही मैदान में उतारकर अपनी जीत सुनिश्चित करता है अगर वोरा गुट की तरफ से सर्वसम्मति से एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरता है तो इसका फायदा आने वाले समय में कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी को ही मिलेगा .कांग्रेस सहित दुर्ग की जनता भी अब इंतजार कर रही है कि आने वाले 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच में दुर्ग की राजनीति में क्या हलचल होगी

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR