Print this page

पहले सेमीफाइनल में राजनंदगांव ने हराया भुसावल को अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी का समापन आज

  • doing of business

दुर्ग/ शौर्यपथ /

नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित दुर्ग निगम क्षेत्र का पहला अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी का 28 से 31 मार्च महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में आयोजित किया गया है। जिसका समापन आज होगा।

कल के पहले सेमी फाइनल मुकाबला भुसावल महाराष्ट्र और राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में मैच ख़त्म होने तक दोनों टीमो के दो दो गोल बराबरी पर रहे . मैच का परिणाम पेनाल्टी शूट आउट के ज़रिये हुआ जिसमे राजनंदगांव की टीम ने 7-6 से मैच जीत कर फाइनल में अपनी जगह बना ली . दूसरा सेमी फाइनल मैच महापौर इलेवन एवं झारखण्ड के बिच खेला जा रहा है .

महापौर ट्राफी का समापन समारोह विशिष्ट अतिथि विधायक अरुण वोरा के द्वारा किया जाएगा मौजूद महापौर धीरज बाकलीवाल,राज्य मंत्री का आर एन वर्मा, आयुक्त हरेश मंडावी,सभापति राजेश यादव,खेलकुद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया समेत अधिकारी व वरिष्ठ पदाधिकारियो के बीच होगा।शिक्षा व खेलकुद विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने इस प्रतियोगिता के लिए विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष इस तरह का प्रतियोगिता होती रहे ताकि युवा अपनी प्रतिभा को खुलकर सामने आकर इस हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले सके।युवाओ को हॉकी से जुडऩे की प्रेरणा मिलेगी .

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR