Print this page

महापौर ट्राफी में फाइनल मुकाबला राजनांदगांव का झारखंड से Featured

  • doing of business

दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित महापौर ट्रॉफी अखिल हॉकी टूर्नामेंट में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले काफी रोचक हुए पहले सेमीफाइनल में राजनांदगांव की टीम का मुकाबला महाराष्ट्र के भुसावल टीम से हुआ जिसमें राजनांदगांव की टीम ने 7*6 से जीत दर्ज की इस कड़े मुकाबले में अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 2*2 के मुकाबले बराबर रहे मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ । इस तरह राजनांदगांव की टीम महापौर ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर गई । 

वही दूसरे सेमी फाइनल में महापौर इलेवन का मुकाबला झारखंड से हुआ । जहा झारखंड की टीम ने पहले हाफ में 2*0 की बढ़त के साथ अपनी जीत की तरफ कदम बढ़ा दिया वही महापौर इलेवन ने भी दूसरे हाफ में तेजी का खेल दिखाते हुए एक समय झारखंड की टीम को भी मुश्किल में डाल दिया था किंतु अचानक कुछ समय के अंतराल में दो गोल कर झारखंड ने यह मुकाबला 4*2 से जीत लिया । 

31 मार्च को अखिल भारतीय हाकी प्रतियोगता महापौर ट्राफी का फाइनल मैच होगा जिसमे राजनांदगांव की टीम का सामना झारखंड से होगा । दोनो ही टीमें तेज हॉकी खेलने में महारत हासिल किए हुए है ऐसे में फाइनल मुकाबला जबरदस्त होने की संभावना है ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ