Print this page

नही रहे दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप मध्यानी, हैदराबाद में उपचार के दौरान हो गया निधन Featured

  • doing of business

दुर्ग। शौर्यपथ ।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी 59 वर्ष का शनिवार की दोपहर हैदराबाद के एक नीजि अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंग्स के इंफेक्शन से पीडि़त थे। उनका पिछले हफ्तेभर से हैदराबाद में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च,रविवार को दुर्ग किया जाएगा। स्व.मध्यानी दुर्ग नगर निगम में तीन बार पार्षद निर्वाचित होने के साथ नेता प्रतिपक्ष भी थे। सत्र 2014 में महापौर चुनाव के दौरान उन्होने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। पिछले विधानसमा चुनाव में उन्होंने जोगी कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी थी , लेकिन उसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। स्व. मध्यानी सहज, सरल होने के साथ दूसरों की मदद करने में सदैव आगे रहे। वे बेहद लोकप्रिय थे। उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति हैं। उनके निधन पर महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, लोनिर्माण प्रभारी अब्दुल गनी, कांग्रेस पार्षदों, नेताओ के अलावा सिंधी समाज के लोगों ने गहरा शोक वक्त किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ