Print this page

मुख्यमंत्री की सौगात : दुर्ग महमरा घाट शिवनाथ नदी में बनेगा लक्ष्मण झूला और गार्डन

  • doing of business

दुर्ग। शौर्यपथ ।  दुर्ग शहर के  महमरा घाट शिवनाथ नदी पर लक्ष्मण झूला के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने अपने विभागीय बजट 2022-23 में महमरा घाट में लक्ष्मण झूला के कार्य को सम्मिलित किया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्मण झूला निर्माण एवं गार्डन निर्माण हेतु सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। तांदुला जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता  सुरेश पान्डेय ने बताया कि शिवनाथ नदी में महमरा घाट पर लगभग 300 मीटर लम्बा एवं 3.25 मीटर चौड़ाई के विश्वस्तरीय लक्ष्मण झूला (सस्पेन्शन बिज्र) का निर्माण हेतु सर्वेक्षण कर प्रशासकीय स्वीकृति प्राक्कलन स्वीकृति हेतु शीघ्र शासन को भेजी जाएगी। लक्ष्मण झूला निर्माण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से नदी के दोनो किनारों में वृक्षारोपण, गार्डन का निर्माण करा कर महमरा घाट परिक्षेत्र का विकास किया जावेगा । 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ