Print this page

वृद्ध हुआ उठाईगिरी का शिकार, पुलिस जांच में जुटी

  • doing of business

दुर्ग। शौर्यपथ । एक बार फिर दुर्ग में एक व्यक्ति लाखो रुपए की उठाईगिरी का शिकार हो गया और प्रार्थी की स्कूटी में रखे 1 लाख रुपए किसी अज्ञात ने पार कर दिए मामला कुछ इस तरह से है दुर्ग के मोहन नगर जवाहर नगर का मूल निवासी रतन लाल सोनी पिता - स्व.हेमलाल सोनी उम्र-72 वर्ष जो कि रिटायर्ड कर्मचारी है और अपने घर से बैंक की ओर निकले थे वह बैंक ऑफ बड़ौदा से लगभग 1 लाख रुपये निकाल कर अपनी स्कूटी के डिक्की में रखे हुए थे और अपने खाते को इंट्री करवाने एटीएम मशीन में गए हुए थे लेकिन जब वापस अपनी स्कूटी में बैठे तो उनकी गाड़ी पंचर हो गई एसी स्थिति में वह पास के मेकेनिक की दुकान में जाकर गाड़ी बनवाने गए तभी वह अपनी गाड़ी की डिक्की को खोल के देख तो उनके पैसे उसमे नही थे ।

 जिसके बाद प्रार्थी ने करीब के मोहन नगर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। और अब मोहन नगर पुलिस तत्परतापूर्वक कार्यवाही में जुट गई है ।

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ