बिलासपुर / शौर्यपथ / ग्राम सकरी पटवारी हल्का नंबर 45 में खसरा नंबर 18 / 40 रकबा लगभग 4 एकड़ की भूस्वामी दुखनी बाई पति कपिल नाथ की स्वत्व की जमीन को रसूखदार मनोज अग्रवाल द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इतना ही नहीं विधिवत सीमांकन आदेश होने के बावजूद मनोज अग्रवाल सीमांकन कार्य में सहयोग भी नहीं करता इतना ही नहीं 5.1.2021 एवं 11.1.2021 की सीमांकन रिपोर्ट के अनुसार प्रश्ननाधीन भूमि पर मनोज अग्रवाल ने बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा भी कर रखा है उक्त मामले में दुखनी बाई की ओर से सकरी तहसीलदार के न्यायालय में मनोज अग्रवाल के खिलाफ बेदखली का मामला भी चल रहा है ।
वाद के अनुसार मनोज अग्रवाल पर जमीन पर केवल कब्जे का मामला नहीं है उन्होंने श्रीमती शारदा अग्रवाल पति पवन अग्रवाल खसरा नंबर 18/29 बता कर कब्जा कर लिया जबकि जिस जमीन को वो 18/29 बता रहे हैं वह 15/29 है। शारदा अग्रवाल ने इस जमीन का मुआवजा राशि भी प्राप्त कर लिया है उल्लेखनीय है कि ग्राम सकरी पटवारी हल्का नंबर 45 में फर्जी मुआवजा प्रकरण बनाकर करोड़ों का भुगतान प्राप्त किया है। चर्चा है कि इस खेल में विभागीय अधिकारियों के शामिल होने की बात हो रही है पीड़ित द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि शासकीय मुवावजे के खेल में मिलीभगत के कारण शासन को भी राजस्व का नुक्सान हो रहा है जिसकी अगर निष्पक्ष जाँच की जाएगी तो कई मामले सामने आ सकते है .