Print this page

म.बा.वि.मंत्री अनिला भेडिय़ा को गार्ड ऑफ आनर दिया गया

  • doing of business

 दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

दंतेवाड़ा में आज महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेडिय़ा को जिला मुख्यालय पहुंचने पर सर्किट हाउस स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य श्रीमती पूजा खनूजा, संचालक महिला बाल विकास  दिव्या मिश्रा, संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, जिला पंचायत सीईओ  आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर  संजय कन्नौजे, एसडीएम  अबिनाश मिश्रा, बस्तर संभाग के सभी जिलों से जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सभी परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने शुक्रवार को प्रवास के दौरान दंतेश्वरी माई के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख शांति और खुशहाली व समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य  पूजा खनूजा, संचालक महिला बाल विकास  दिव्या मिश्रा, संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, कलेक्टर  दीपक सोनी, अपर कलेक्टर  संजय कन्नौजे, अन्य अधिकारीगण एवं नागरिक गण मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR