Print this page

केशकाल विधायक संतराम नेताम का होगा अभिनंदन उत्कृष्ट विधायक चयनित होने पर कांग्रेसजन करेंगे स्वागत

  • doing of business

कांकेर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 2022 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रुप में चयनित होने पर केशकाल विधायक  संतराम नेताम के कांकेर शहर में  प्रथम आगमन को लेकर कांग्रेस जनों में उत्साह का वातावरण है । 24 मार्च को शाम 4.30  बजे केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम  नेताम का पुराने बस स्टैंड में कांग्रेस जनों एवं विभिन्न समाजिक संगठन के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जाएगा ।
     इस संबंध में  कांग्रेस नेता सुनील गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा सदन में जनहित मुद्दों को लेकर बड़ी मुखरता से अपनी बात रखने वाले केशकाल विधायक संतराम नेताम को इस वर्ष उत्कृष्ट विधायक के रुप में सदन ने चयनित किया जिसे हम सब उनका एक गौरवशाली उपलब्धि मानते हुए हम कांग्रेस जन बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमारे जननायक नेता संतराम  नेताम जी सभी के दिलों में राज करते हैं और उनके इस उपलब्धि पर पुराने बस स्टैंड में शाम 4.30 बजे उनका कांग्रेस जनों तथा  उनके मित्रों के द्वारा अभिनंदन किया जाएगा साथ ही  एनएसयूआई  , युवक कांग्रेस सदस्यों के द्वारा कॉलेज के सामने से मुख्य मार्ग होकर बाइक रैली निकाल कर उनका स्वागत किया जाएगा इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित होने की अपील भी की गई है ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ