Print this page

राहुल ने टिश्यू कल्चर से विकसित जी-9 केले की वेरायटी लगायी

  • doing of business

राजनांदगांव / शौर्यपथ / राजनांदगांव के ग्राम पार्रीकला में कोठारी फार्म हाऊस में लगे केले के पेड़ में केले के गुच्छे मनमोहक हंै। शासन की योजना से किसान श्री राहुल कोठारी को अनुदान राशि 1 लाख 12 हजार 500 रूपए मिली है। जिससे उन्होंने टिश्यू कल्चर से विकसित जी-9 केले की वेरायटी मल्चिंग विधि से लगाई है। उनके पिताजी श्री कुशालचंद कोठारी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि शासन की मदद से केले का पेड़ लगाए हंै। इसके साथ ही रेड लेडी-786 वेरायटी का पपीता भी लगाए हैं। ड्रिप सिंचाई पद्धति के माध्यम से सिंचाई कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से समय-समय पर साग-सब्जी एवं फल लगाने के लिए मदद मिल रही है।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों की प्रगति के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हंै। सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत श्री राहुल कोठारी को केले के उत्पादन के लिए 1 लाख 12 हजार 500 रूपए का अनुदान स्वीकृत किया गया हैं। जिसे डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में जमा किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ