राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड राजनांदगाव संभाग के पश्चिम जोन, पूर्वी जोन, राजनांदगांव ग्रामीण, अर्जुनी, सिंघोला, बोरी, तुमड़ीबोड़, ठेलकाडीह, घुमका एवं सोमनी वितरण केन्द्र के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम छेड़ा है। इसी के दृश्टिगत संभाग स्तर पर गठित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा सभी बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों के विच्छेदन की कार्यवाही करते हुए ऐसे 752 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गये। इस अभियान में 515 बकायादार उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 15 लाख 34 हजार रूपए की राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि में बिजली बिल भुगतान के लिए स्पॉट बिलिंग के माध्यम से विद्युत देयक जारी किये जाते हैं।
राजनांदगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता आरके गोस्वामी ने बताया कि इस संभाग के पश्चिम जोन, पूर्वी जोन, राजनांदगांव ग्रामीण, सोमनी एवं बोरी उपसंभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए 752 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जिन पर 1 करोड़ 40 लाख 69 हजार रूपए की राशि बकाया था, ऐसे बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर काट दिए गये हैं तथा 515 बकायादार उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 15 लाख 34 हजार रूपए की राशि का भुगतान भी प्राप्त किया गया। ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगें। कार्यपालन अभियंता गोस्वामी ने बताया कि शासकीय विभागों के लंबित बकाया राशि भुगतान के लिए विभाग प्रमुखों को नोटिस दिया गया था। जिस पर शासकीय विभागों द्वारा बकाया राशि का भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें कुछ विभागों द्वारा लंबित बकाया राशि का भुगतान भी किया गया है। उन्होंने सभी बकायादार उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि विद्युत देयकों का भुगतान नियमित रूप से करें, ताकि विच्छेदन की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचा जा सके।