Print this page

नवागढ़ में टीकाकरण को मिल रही सफ़लता ,नगर पंचायत अंतर्गत आज लगे रिकार्ड 340 टीके

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर पंचायत नवागढ़ अंतर्गत डोर टू डोर वैक्सीनेशन को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शुक्रवार को वार्ड नंबर 10 में देर शाम 6 बजे के बाद भी टीकाकरण का कार्य जारी था.टाउन हाँल मे 110 टीके, शंकर नगर मे 60 टीके, बावली पारा मे 20 टीके, सुकुलपारा मे 30 टीके,  मातापारा मे 70 टीके व दर्रीपारा वार्ड क्रमांक 10 मे शाम 6 बजे तक 40 लोगों को टीका लग चुका था, और 10 लोग बाकी थे,यानि यहाँ पर कुल 50 लोगों ने टीके लगवाए। नवागढ़ तहसीलदार केएस वासनिक, नायब तहसीलदार साहू, सीएमओ डीएल बर्मन, एल्डरमेन रूप प्रकाश यादव, के साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारी महितोष शर्मा, विश्वजीत हिरवानी, भीखम वर्मा, जीतराम यादव, मिलन यादव, रामकुमार यादव, अरुण सिन्हा, विनोद तम्बोली, भवानी पाल, खुलेश आडिल राहुल जायसवाल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से एएनएम प्रेमलता पाटिल, अंबालिका राजपूत, लैब टेक्निशिनियन सनत साहू, के साथ ही टाउन हाल मे शिक्षा विभाग से तामेश्वर देवागन, कृष्ण  सिन्हा व आरती ध्रुव ने टीका कार्य सम्भाल रखा था. वार्ड क्रमांक 10 में कृष्णा कुमार मिश्रा ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ